कसया/कुशीनगर। आज कुशीनगर मे होटल पथिक निवास में कुशीनगर नगर राइस मिल मालिक उपस्थित होकर जनपद के राइस मिल के समस्या को सासन तक पहुचाने के लिए संगठनात्मक बैठक हुई l जिसमें कुशीनगर राइस मिल एसोसिएशन का चुनाव हुआ, जिसमें संगठन के संरक्षक के रूप मे पडरौना सदर विधायक मनीष जयसवाल मौजूद रहें l बैठक में सर्व सम्मति से अध्यक्ष अजित शाही, महामंत्री श्रीप्रकाश गुप्ता,भोला गुप्ता, मंत्री वेद प्रकाश त्रिपाठी,उपाध्यक्ष नीरज, उपाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता चुने गए l संरक्षक विधायक मनीष जायसवाल ने सभी मिलर्स को धन्यवाद देते हुए कहा कि मिलर्स का उत्पीड़न नहीं होने दूँगा तथा शासन में उनकी समस्या को रखता रहूँगा l
अध्यक्ष अजित शाही ने भी मिलर को धन्यावाद देते हुए कहा कि निडर होकर सही तरीके से काम करें, आपके समस्या का समाधान कराना हमारी प्राथमिकता होगी l महामंत्री सहित सभी निर्वाचित पदाधिकारीयों ने धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया l इस मौके पर ऋषिकेश गुप्ता,आशुतोष कुमार, दीपक बरनवाल,हीरा गुप्ता सहित समस्त मिलर्स उपस्थित रहेl
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अवरवां गांव के बेलही टोले में शनिवार की देर…
कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…