News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहतअमृत कलश संग्रहण कार्यक्रम हुआ आयोजित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 13, 2023  |  6:16 PM

151 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहतअमृत कलश संग्रहण कार्यक्रम हुआ आयोजित
  • अमृत कलश वीरो के लिए समर्पित हैं -किरन जायसवाल 

कसया/कुशीनगर । मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत नगर सहित ग्रामीण आँचलो से अमृत कलश संग्रहण कार्यक्रम आयोजित क़र नगरपालिका व ब्लॉक में अमृत कलश संग्रहण किया गया l अमृत कलश संग्रहण के क्रम में नगरपालिका परिषद कुशीनगर द्वारा बुद्धा घाट पर अमृत कलश संग्रहण वीरो का सम्मान तथा पंच प्रण शपथ कार्यक्रम आयोजित हुआl इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा किरन जायसवाल ने कहीं कि  यह अमृत कलश  उन वीरो के लिए समर्पित हैं,जो देश के लिए कुर्बानिया दीं l इस कलश के माध्यम से पूरा देश उन वीर सपूतो को स्मरण करता रहेगा l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस दौरान वीरो के सम्मान में उपस्थित लोगो ने अपने -अपने विचार रखे, तथा इसी क्रम में पंच प्रण शपथ भी लिया गया l इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल,महिला प्रकोष्ठ भाजपा चंद्रप्रभा पाण्डेय, ईओ संतोष कुमार, वरिष्ठ लिपिक राजेश श्रीवास्तव,श्रवण तिवारी, राजेश मद्देशिया सहित पालिका कर्मी, सभासद, भाजपा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहें l  इसी क्रम में सिरसिया खोईया व बटेसरा  गांव में भ्रमण कर अक्षत व मिट्टी एकत्रित किया गया। इस अभियान में महिला-पुरूष बड़ी संख्या में शामिल हुए और देश भक्ति से ओत-प्रोत नारा लगाए। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने अपने मोबाइल से सेल्फी लेकर याद के लिए इसे संग्रहित कर लिया। इसके बाद कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ ब्लाक परिसर में आयोजित अमृत कलश संग्रह कार्यक्रम में शामिल हुआ। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत यादव व ज्वाइंट बीडीओ राकेश कुमार दीपक के नेतृत्व में ब्लाक के सभी गांव से एकत्र हुए कलश को लेकर नगर में भ्रमण किया गया। इसके बाद सभी कलश को जिला मुख्यालय भेजा गया। प्रमुख प्रतिनिधि यादव ने कहा कि वीर शहीदों की याद में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। बलिदानियों के याद में दिल्ली में बन रहे शहीद स्मारक पर कलश की मिट्टी को स्थापित कराया जाएगा। संचालन सचिव डा. सरिता गुप्ता ने किया।

इस दौरान क्षेत्रीय लोकपाल विभूति कुशवाहा, ग्राम प्रधान अरविंद सिंह, संजय यादव, मायालाल सिंह, विजय बहादुर राय, मोहन लाल गुप्ता, सचिव नीरज चतुर्वेदी, अवधेश दिवाकर, विभूति यादव, सच्चितानंद सिंह, नीलम सिंह, अनुराधा, आनंद शर्मा, अनिता यादव, सनम देवी, वंदना, फातिमा आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking