कुशीनगर। कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र परसहवा गांव पर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वज का पाइप ऊपर निकली हाईटेंशन लाइन से छू जाने पर करंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गयी जबकि 2 घायल बताए जा रहे है। ग्रामीणों ने सभी को सीएचसी कसया में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार कसया थाना क्षेत्र के ग्राम परसहवा मंगलवार को ध्वज लगाने के लिए लोहे का पोल लगाया जा रहा था। इस बीच पोल ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के तार में छू गया। पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर मिथिलेश दूबे की मौके पर मृत्यु हो गयी जबकि 2 अन्य व्यक्ति टिंकू व विवेक पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए।आनन फानन लोगो ने सभी को सीएचसी कसया में भर्ती कराया।जहाँ डॉक्टर ने मिथिलेश दूबे को मृत घोषित कर दिया व घायलों का इलाज जारी है।इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच चुका है,स्थानीय प्रशासन के मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों से मिले विधायक पी.एन पाठक: इस हादसे की सूचना पाकर कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक अस्पताल पहुंच गए और मृतक के परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त करते हुए सांत्वना दिया व घायलों के समुचित इलाज के लिए डॉक्टरो को निर्देश दिए।
कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…