News Addaa WhatsApp Group

कसया: मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास,आरोपी गिरफ्तार

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Sep 12, 2024  |  7:14 PM

16 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास,आरोपी गिरफ्तार

कसया। कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर चौकी अंतर्गत एक वार्ड में आठ वर्षीय (उम्र लगभग 8 वर्ष) मासूम बालिका से दुष्कर्म का प्रयास की घटना सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची स्कूल बस का इंतजार कर रही थी, इस दौरान मौका पाकर बुजुर्ग ने मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाना चाहा। जानकारी के अनुसार आठ वर्षीय बालिका और उसके परिजनों ने 65 वर्षीय बुजुर्ग पर गंभीर आरोप लगाया है। बच्ची की मां ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जाँच में आये तथ्यों और परिजनों के तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking