कसया। प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का कसया ब्लाक के गांव कुडवा दिलिपनगर में शुक्रवार को चौपाल का आयोजन किया गया।इसमें लोगों को बिजली, पानी, आवास सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।मुख्य अतिथि कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के हर एक जनकल्याणकारी योजनाओं के उपलब्धियों का ग्रामसभा के प्रत्येक जन को अवगत कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी मिल रहा है।सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ विकास करवा रही है।
प्रदेश सरकार ऐसी जनकल्याणकारी नीतियों को पारदर्शी तरीके से लागू कर रही है, जिससे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी लाभ मिल रहा है।मोदी सरकार का 9 साल बेमिसाल है।योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगो को मिल रहा है।पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे आज देश पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी रवि रंजन,मंडल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा, राकेश गिरी,आदित्य मिश्रा,राज पाठक,सुदर्शन शर्मा,सतीश शर्मा,शिवाकांत सिंह, शुभम दिक्षित,छेदी शर्मा,विनोद गिरी सहित लोग उपस्थित रहें।
कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…
कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…
कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…
कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…