News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: पंचायत भवन निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 1, 2023  |  2:34 PM

653 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: पंचायत भवन निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन
कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोबरही में बुधवार को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव व बिडिओ मुहम्मद जफर ने पूरे बिधि बिधान पूर्वक पंचायत भवन का भूमिपूजन  किया गया। 
भूमि पूजन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राव ने कहा कि हमारी सरकार गांवों के बिकास के लिए ढेर सारी योजनाएं चला रही है और उसके क्रियान्वयन के लिए समय-समय पर उसका आंकलन कराते हुए लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है इस पंचायत भवन के निर्माण हो जाने से लोगों को मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पंचायत भवन सभी संसाधनों से लैस रहेगा। यहीं से गांव के विकास का खाका तैयार किया जाएगा। इस पंचायत भवन का निर्माण लगभग 16 लाख की लागत से पंचायत भवन का निर्माण होगा। समारोह को बिडिओ मुहम्मद जफर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सतवंत यादव मण्डल अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता राजू आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम आश्रय प्रसाद व संचालन अजय शर्मा ने किया कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान कलावती देवी ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया इस दौरान ग्राम प्रधान डिम्पल पांडेय, इशरार अहमद, बिजय कान्त मिश्रा, प्रदीप दूबे, राजेश राव, राहुल कुमार, संतोष राय,कमलेश राय, श्रीराम पटेल, राकेश गिरि,रामदौड, रमेश जायसवाल अमित मदेशिया आदि मौजूद रहेl

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking