News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: छत्रपति शिवाजी महाराज व सर संघचालक गोलवरकर की जयन्ती मनाई गई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 20, 2023  |  8:03 AM

514 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: छत्रपति शिवाजी महाराज व सर संघचालक गोलवरकर की जयन्ती मनाई गई
  • गोलवलकर के आध्यात्मिक जीवन से प्रेरित लाखों संघ के लिए समर्पित: बौद्धिक प्रमुख

कसया/कुशीनगर। रंग मंच, ललित कलाओं एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती कुशीनगर के तत्वावधान में आयोजित हिन्दू पद पाद शाही के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज जी की 393 वीं जयन्ती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सर संघचालक परम पूजनीय माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर की 117 वीं जयन्ती श्रीराम जानकी वार्ड में स्थित उपाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के आवास पर समारोह पूर्वक मनायी गयी।
मुख्यअतिथि द्वारा छत्रपति शिवाजी एवं माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया। मुख्यवक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुरेश प्रसाद गुप्त ने कहा कि छत्रपति शिवाजी कुशल शासक, जल सेना एवं गुरिल्ला युद्ध के जनक थे। उनके व्यक्तित्व निर्माण में उनकी माता जीजा बाई का विशेष योगदान रहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर के आध्यात्मिक जीवन से प्रेरित होकर लाखों देव दुर्लभ कार्यकर्ता संघ कार्य के लिए समर्पित हुए। मुख्यअतिथि आलोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि छत्रपति शिवाजी के सेना सभी वर्ग के लोग थे। दिनश तिवारी भोजपुरिया ने शिवाजी महाराज को समाजवादी शासक बताया।

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

संचालन सह मंत्री राजू मद्धेशिया ने किया। अध्यक्षता डा. अनिल कुमार सिन्हा ने किया एवं आभार अशोक कुमार जैन ने किया। कार्यक्रम ध्येय गीत से प्रारम्भ हुआ|वन्देमातरम् से समाप्त हुआ। डा0 अम्बरीष कुमार विश्वकर्मा, डा. रविशंकर राव, वीरेश राय, उमेश चन्द्र गुप्त कुन्नू, संजय कुमार दूबे, अरुण कुमार राय, प्रभास राय, उमा शर्मा, हिमांशु श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking