News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: खण्ड शिक्षा अधिकारी ने एमडीएम की गुणवक्ता को परखा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 5, 2023  |  6:05 PM

178 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: खण्ड शिक्षा अधिकारी ने एमडीएम की गुणवक्ता को परखा WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर। जनपद के विकास खण्ड अंतर्गत हाटा के प्राथमिक विद्यालय बारी गांव पगरा का निरीक्षण करने पहुंचे गुरुवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयशंकर राय ने बच्चों के साथ एमडीएम का भोजन चख क़र भोजन की गुणवत्ता को परखा और बच्चों को निपुण बनाने पर जोर डालाl

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्र छात्राओं की नामांकन 112 में 110 बच्चे उपस्थित मिले और 80 प्रतिशत बच्चे निपुण मिले,जिसपर खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयशंकर राय ने विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को शाबाशी दी और सतप्रतिशत बच्चों को निपुण बनाने पर जोर दिया l खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री राय ने मिड डे मिल में बने भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की और खण्ड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापिका मंजू सिंह को निर्देश दिया कि भोजन का मीनू लगवाया जाए, तथा समय -समय पर निरीक्षण करें,भोजन की गुणवत्ता की जांच निरंतर जारी रहेगा l विद्यालय की साफ- सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने का भी निर्देश दिया l खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयशंकर राय के द्वारा प्रत्येक कक्षा में जाकर बच्चों से अब तक पढ़ाये गए विषय की जानकारी प्राप्त की और उपस्थित बच्चो से विज्ञान का सवाल पूछा जिसका उत्तर बच्चो के द्वारा दिया गया। अधिकारी ने प्रधानाचार्य से कहा कि बच्चों को प्रैक्टिकल के माध्यम से भी पढ़ाया जाए, जिससे विद्यार्थी अधिक अनुभव प्राप्त करेंगे l उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक कक्षा में टाइम टेबल लगाया जाएं।

सभी अध्यापिकाओ को निर्देशित किया कि बच्चों को अच्छी तरह पढ़ाया जाए, शब्द अर्थ पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा की बच्चों को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे में भी बताया जाए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking