कसया । सोमवार को कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर चौकी अंतर्गत वार्ड नंबर 21 बुद्धनगरी विशुनपुरा में एक मक्के के खेत में एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला।शव की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक मृत युवक के जेब से एविल इंजेक्शन, सिरिंज, निडिल, सिकरेट व लगभग एक दर्जन सफेद पुड़िया में सफेद पाउडर जैसा पदार्थ मिला है। युवक लाल टीशर्ट व काला जिंस पहना हुआ था।प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार युवक का उम्र लगभग 26 वर्ष है वह नशे में धुत था,चल नही पा रहा था। एक मक्के के खेत में गया और वही गिर गया तब से उठा नही और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।सूचना पर कुशीनगर पुलिस चौकी के एसआई. अतुल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर फोरेंसिक टीम को बुलाया और जांच पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में एसआई अतुल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया नशे के ओवर डोज होने के कारण मौत लग रही है,बाकी जांच में पता चलेगा।अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…