News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: भाजपा बुथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बुथ कमेटी की बैठक संपन्न  

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 16, 2023  |  5:41 PM

446 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: भाजपा बुथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बुथ कमेटी की बैठक संपन्न  

कसया/कुशीनगर। विधानसभा कुशीनगर के भरवलिया व गोबरही में गुरुवार को बुथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भाजपा  बुथ कमेटी की बैठक संपन्न की गयी l बैठक में बूथ कमेटी बनाने और पन्ना प्रमुख बनाने के साथ- साथ व्हाट्सअप ग्रूप का  सरल एप हर बूथ पर हर कार्यकर्ता को डाउनलोड करने की जानकारी हासिल करने के लिए बताया गयाl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टेकुआटार मण्डल अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को व्हाट्सअप  ग्रुप व सरल एप डाउनलोड करने के लिए एक समिति गठित  करने की जरूरत है, जिससे कि सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी हासिल हो सके l

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे यह सभी कार्य आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव के तहत किया जा रहा हैl  अभी से सभी कार्यकर्ता  मजबूती से लग कर 2024 लोकसभा चुनाव को जमीनी स्तर से जिताने का काम करेंl  इस अवसर पर महामंत्री अजय शर्मा, वरिष्ठ नेता गुलाब गुप्ता, प्रदीप दुबे, जितेंद्र मिश्रा,गोपाल राव,अजय पांडे, पंचम वीर सिंह, अखिलेश मिश्रा, प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहेl 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking