News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: सड़क जाम क़र अधिवक्ताओ ने फूंका प्रशासन का पूतला 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 21, 2023  |  8:25 PM

156 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: सड़क जाम क़र अधिवक्ताओ ने फूंका प्रशासन का पूतला 

कसया/कुशीनगर। दीवानी न्यायालय कसया के अधिवक्ता गोपी चंद गुप्ता की विगत 6 माह से चल रहे मामले के निस्तारण में प्रशासन की उदासीनता को लेकर एक तरफ जहाँ अधिवक्ता  गोपीचंद अपने घर पर आमरण अनशन पर  बैठे हैं, तो वहीं आज आक्रोशित अधिवक्ताओं ने न्यायालय भवन के सामने मार्ग को जाम करके प्रशासन का प्रतीकात्मक पुतला फूंक कर विरोध जताया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

विदित हो कि उक्त अधिवक्ता के मामले को लेकर  शुक्रवार की सुबह  संघ के कार्यालय भवन पर साधारण सभा की बैठक में 16 जुलाई से लगातार आमरण अनशन पर बैठे अधिवक्ता गोपीचंद गुप्ता के खराब हालत को देखते हुए एक बैठक हुई ।बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि देवरिया कसया मार्ग को न्यायालय भवन के सामने जाम कर दिया जाए और प्रशासन का प्रतीकात्मक पुतला फूंका जाए,ताकि प्रशासन का ध्यान आकर्षित हो  सके। सभा समाप्ति के बाद अधिवक्ताओ ने  सड़क को जाम कर दिया । आवागमन बाधित होने के कारण स्थिति भयावह हो गई थोड़ी देर में अधिवक्ताओं ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन का प्रतीकात्मक पुतला फूंका और जाम को अल्टीमेटम देते हुए स्थगित कर दिया।

इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी, ओम प्रकाश पांडे, चंदेश्वर गोविंदराव ,अशोक कुमार राय ,पूर्व मंत्री अरविंद कुमार दुबे, सोहराब अंसारी, दीपनारायण मणि त्रिपाठी ,अनिल त्रिपाठी अरविंद कुमार पाठक ,रमेश वर्मा , देवेंद्र दत्त तिवारी, अमरिंदर राव, राजीव कुमार राव ,राजीव कुमार त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश तिवारी ,अभय कुमार पांडे, उदय भान यादव, अतुल चौबे , अमन तिवारी, गिरीश निवास मिश्रा, संजय सिंह, बद्री नारायण दुबे, उपाध्यक्ष शिवशंकर यादव, मंत्री दीनदयाल मल, संजय कुमार बघेल पूर्व मंत्री, सुमित नाथ त्रिपाठी, आमोद पांडे, सुबोध पाठक, अजीत रावत आदि तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहेl 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking