कसया । शुक्रवार को कसया थाना क्षेत्र के कसया -देवरिया मार्ग पर ग्राम सिसवा – महन्थ में एक कार की टक्कर से सात वर्षीय एक बालक की मृत्यु हो गयी।आनन फ़ानन मे लोग जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर गए जहाँ डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह 11 बजे क़रीब कसया की ओर से आ रही कार अनियंत्रित हो गयी और सड़क के पूर्वी पटरी किनारे पेड़ से टकरा गई और आगे अनियंत्रित गयी। इसी दौरान गांव के धर्मेंद्र सिंह का 7 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कार की चपेट में आकर घायल हो गया, सिर में काफी चोट आयी।
घटना को देखकर मौके पर भारी भीड़ जुट गई और घायल बालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया लाया गया। जहाँ बालक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बालक की मौत हो गयी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…