कसया। थाना कसया पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा मे लिया है।
मंगलवार को थाना कसया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 81/2024 धारा-302 भादवि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट में वांछित एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस अभिरक्षा में लेने वाली टीम मे प्र0नि0 कसया गिरिजेश उपाध्याय,व0उ0नि0 प्रविन्द कुमार राय,का0 शेरबहादुर सिंह,का0 उमेश सिंह,का0 श्रीकृष्ण पाण्डेय शामिल रहे।
विदित हो कि कसया थाना क्षेत्र के नादह गांव प्रीतम टोला निवासी हरिहर सिंह का 17 वर्षीय बेटा अंकुश पटेल की बीते शुक्रवार की शाम साइकिल से नादह हेड चौराहा पर कुछ खरीदने गया था।खरीदारी के दौरान अभियुक्त ने कई गोली मार दिया। गोली अंकुश के पीठ, गर्दन और अंगूठे में लगी थी। इलाज के दौरान अंकुश पटेल की शनिवार की देर रात मौत हो गई थी।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…