News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: बच्चे बेच रहे ताड़ी,सुबह से लेकर देर शाम तक सजती है दुकान

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 26, 2023  |  6:30 PM

71 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: बच्चे बेच रहे ताड़ी,सुबह से लेकर देर शाम तक सजती है दुकान

सपहा/कुशीनगर। जिले के कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत कसया-सपहा मुख्य मार्ग पर सुबह से शाम तक थाना क्षेत्र के कसया से सपहा सड़क पर प्रेमनगर,सपहा के समेत कई जगहों पर ताड़ी पीने के लिए लोगों की भीड़ जुटती है।कई जगहों पर बच्चे ताड़ी बेचते दिख जाएंगे।इस रोड पर सुबह से देर शाम तक ताड़ी बेची जाती है,बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए सरकारी स्तर से अनेक प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं,इसके साथ ही नशे को समाज की बड़ी समस्या माना जाता है,फिर भी अनेक जगह ताड़ी बेचने के लिए मटकी रखकर ग्राहकों का इंतजार करते हुए किशोरों को भी देखा जा सकता है।सरकारी अमले द्वारा नशे की प्रवृत्ति पर लगाम लगाने के लिए जागरुकता कार्यकम किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी के पढ़ने लिखने पर जोर दिया जा रहा है।बावजूद इसके सड़क के किनारे ताड़ी की मटकी लेकर किशोर बिक्री करते हुए देखे जा रहे हैं।इससे उनमें भी नशे की आदत पड़ने से भविष्य के चौपट होने का खतरा उत्पन्न हो रहा है।सुबह से ही ताड़ी उतरने के बाद कई स्थानों पर सपहा-कसया मार्ग समेत विभिन्न मार्ग के किनारे ताड़ी की मटकियां या डिब्बा मे लेकर लोग व बच्चे बेचने के लिए बैठ जाते हैं।जानकारी के मुताबिक कुछ तो खुद ही ताड़ी का सेवन करके नशे की हालत में मिलते हैं।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

पढ़ने की उम्र में ताड़ी बेचने वाले बच्चों को देखकर शायद ही कोई कुछ कहता है।इन बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकार और शासन की स्कूल चलो योजनाएं बेमानी साबित हो रही हैं। वहीं,वाहन किनारे खड़े करके ताड़ी पीने से दुर्घटनाएं भी होती हैं।

जानकारी के अनुसार,ताड़ी बेचने के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है, लेकिन इस क्षेत्र में बिना लाइसेंस के ही ताड़ी बेची जा रही है।यही नहीं इसमें नशीली दवा मिलाने का भी आरोप लगाया जाता है।सुबह से शाम तक थाना क्षेत्र के कसया से सपहा सड़क पर प्रेमनगर,सपहा के कई जगहों पर ताड़ी पीने के लिए लोगों की भीड़ जुटती है।ताड़ी बेच रहे एक किशोर से बात करने पर पहले तो वह डर गया परंतु समझाने पर अपना नाम न बताने की शर्त पर कहा कि परिवार की आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए वह स्कूल के बाद के समय में ताड़ी बेंचने का कार्य करता है। भले ही ताड़ी बेचने के कार्य में किशोरों को लगे होने के पीछे पारिवारिक परंपरा कारण हो अथवा मजबूरी पर इससे कई किशोर नशे के लती हो जा रहे हैं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking