कसया/कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के बुद्ध स्थली कुशीनगर में कार और बाइक के भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गये, जिन्हे स्थानीय लोगो की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया पहुंचाया गया, जहाँ एक की हालत गंभीर देखते हुए जिलाअस्पताल रेफर कर दिया गया l
मिली जानकारी के अनुसार गुरवार की सुबह देवन्त चौहान पुत्र शिवनन्दन चौहान 18वर्ष, निवासी ग्राम मधवापुर कुशीनगर, संदीप चौरसिया पुत्र दिनेश चौरसिया 20वर्ष, निवासी बुद्ध नगरी सुखारी छपरा कुशीनगर, आयुष चतुर्वेदी पुत्र राजन चतुर्वेदी 19वर्ष, निवासी ग्राम मधवापुर कुशीनगर,तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहें थे, कि बौद्ध स्थली कुशीनगर स्थित थाई मंदिर बुद्ध लिंगसन स्कूल के सामने अनियंत्रित होकर आरही एक मारुती कार में भीड़ गये, जहाँ तीनों बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गयेl स्थानीय लोगो की मदद से तीनों घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया पहुंचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एक युवक संदीप चौरसिया की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, तो वहीं दो युवकों का इलाज सीएचसी पर चल रहा था l
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…
कुशीनगर। पुलिस कप्तान का काम सिर्फ अपराधियों पर शिकंजा कसना नहीं, बल्कि पुलिस विभाग…
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…