News Addaa WhatsApp Group Join करें

देवघर में कुशीनगर की नयी दिशा ने पौधा रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 13, 2023  |  7:34 PM

555 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवघर में कुशीनगर की नयी दिशा ने पौधा रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश

कसया/कुशीनगर। मानवजाति के कल्याण की महादेव से की गई प्रार्थना : डॉ0 अनिल सोनी प्रकृति का संतुलन बना रहे और पर्यावरण संरक्षित रहे इसके लिए नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा कुशीनगर जनपद में सुरक्षित स्थलों का चयन कर व्यापक मात्रा में पौधरोपण का कार्य सम्पन्न किया जा रहा।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

इस क्रम में संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ0 अनिल सोनी के नेतृत्व में वैद्यनाथ धाम देवघर, झारखंड में धार्मिक यात्रा के दौरान मंदिर परिसर में पवित्र आम के पौधे का रोपण किया और महादेव से कुशीनगर जनपद सहित समस्त मानव जाति के कल्याण की प्रार्थना किया। पौधरोपण के सम्बंध में डॉ0 अनिल ने कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक हमारा जीवन प्रकृति पर निर्भर है इसके बावजूद बढ़ती भौतिकता की चमक में जहां एक ओर हम प्रकृति से दूर होते जा रहे तो वहीं दूसरी तरफ इसे नुकसान पहुंचाते हुए मानव जीवन को भी हानि पहुंचा रहे।

पौधरोपण का कार्य देवघर में कुशीनगर और देवरिया से आये श्रद्धालुओं की देखभाल में लगे स्व0 कमला पंडा के पुत्रों विष्णुकांत पंडा व श्रीकांत पंडा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। दोनों पंडा बंधुओं ने नयी दिशा के पौधरोपण कार्य की सराहना किया और उपस्थित अन्य श्रद्धालुओं से भी परिसर को स्वच्छ व स्वस्थ रखने का आग्रह किया।

इस अवसर पर अजयकांत मिश्र, मनोज पंडा, चंदू पंडा, दुर्लभ पंडा, कामदेव पंडा, दिवाकर मिश्र, राम बाबू, चंदन केशरी, सुबोध गुप्ता, गौतम माली कुंदन, चंदन, पप्पू यादव, माधव बाबा, केशव बाबा, छोटू इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking