News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: भीषण गर्मी में विद्युत कटौती से परेशान उपभोक्ताओ ने सड़क पर किया प्रदर्शन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 2, 2023  |  2:09 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: भीषण गर्मी में विद्युत कटौती से परेशान उपभोक्ताओ ने सड़क पर किया प्रदर्शन

कसया/कुशीनगर। भीषण गर्मी में लगातार हो रही विद्युत कटौती से परेशान उपभोक्ता आज सड़क पर उतर आएl कसया क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र भुजौली फीडर क्षेत्र में इस भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैl

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

वजह यह है की फीडर से निकलने वाली मेन सप्लाई विधुत पोल तार जर्जर हालत में पहुंच गए हैंl बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से कहने के वावजूद भी जर्जर तार नहीं बदले जा रहे जिससे बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैंl लागातार हो रही हैं बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ता आज सड़क पर उतर आए और इलेक्ट्रॉनिक सामान व हाथ में पंखा लिए धरना प्रदर्शन करते हुए उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विभाग से मांग किया की जर्जर पोल तार जल्द से जल्द बदलवाया जाय नहीं तो हम लोग फीडर पर पहुंच धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

इस दौरानजावेद खान, सरवरे सिद्दीकी,अनित गुप्ता, संदीप जयसवाल, रिंकू शर्मा, नागेंद्र राजभर, असगर अंसारी, बिग्गु हरिजन, अफजल, हीरा, रवि, हैद्दुल्ला सिद्दीकी, ईमत्याज बाबू, उस्मान अंसारी, हस्नैन शेख, रवि वर्मा, रिंकू आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking