News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: शिक्षा का स्तर बढ़ाने में अभिभावकों को योगदान महत्वपूर्ण  – बीएसए

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 3, 2023  |  6:22 PM

144 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: शिक्षा का स्तर बढ़ाने में अभिभावकों को योगदान महत्वपूर्ण  – बीएसए
  • शिक्षा चौपाल,अभिभावक एवं निपुण छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत  ग्राम भैसही के प्राथमिक विद्यालय में  मंगलवार को शिक्षा चौपाल,अभिभावक एवं निपुण छात्र सम्मान समारोह का आयोजित किया गयाl कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य द्वारा  उत्कृष्ट अभिभावकों और निपुण छात्र/ छात्राओं को पुरस्कृत एवं  सम्मानित  किया गया l 

आपके लिए और..- कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से...

इस दौरान मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  श्री मौर्य ने कहा कि शिक्षा का स्तर बढ़ाने में अभिभावकों को योगदान बहुत जरूरी हैl बच्चों को समय से विद्यालय अभिभावकों को ही भेजना होता हैl  शिक्षक विद्यालय में अपनी भूमिका को सही ढंग से निभाते हैं, पर  हम सभी  का कर्तव्य बनता है कि पढ़ने वाले सभी छात्र /छात्राओं को निपुण बनाये l  कार्यक्रम को खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयशंकर राय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से सीधे अभिभावकों से संवाद स्थापित करने का मौका मिलता है और जरुरी सुझाव भी हासिल किया जाता है l

इस दौरान विद्यालय के निपुण छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया,साथ ही अभिभावकों के साथ -साथ डीसी माध्यमिक शिक्षा विष्णु, प्रभाकर पाण्डेय और ग्राम प्रधान संजय यादव को भी सम्मानित किया गया l कार्यक्रम की  अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका रीना मल्ल तथा  संचालन एआरएपी मोहम्मद सुफियान आरफी ने किया l इस अवसर पर सोनी सेठ,आनन्द मिश्रा,कान्ति बर्मा, रिजवान अहमद, अनिता, सुनिता, मनोज जायसवाल,सुरेन्द्र बहादुर, कमलेश कुमार गुप्ता आदि सहित शिक्षक, शिक्षिकाये व  अभिभावक मौजूद रहेl 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार
कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में मनरेगा के तहत कराए…

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी

खड्डा, कुशीनगर। विकास खंड खड्डा के ग्राम सभा भुजौली स्थित शक्ति केंद्र भुजौली के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking