News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव…कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला बोधापट्टी का है पूरा मामला

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Sep 8, 2023  |  7:42 PM

150 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव…कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला बोधापट्टी का है पूरा मामला

सपहा/कुशीनगर। शुक्रवार को कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला बोधापट्टी गांव के खेत में युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई।

आपके लिए और..- नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश...

कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर टोला बोधापट्टी निवासी सुधीर मिश्रा (उम्र करीब 40 वर्ष) पुत्र नवदेश्वर मिश्रा शुक्रवार देर दोपहर घर से पांच सौ मीटर दूर एक खेत में पेड़ पर लाल गमछा के सहारे फंदे पर लटका मिला।किसी ग्रामीण ने पेड से लटका पर लाश देखा और पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच किया और ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।घटना की जानकारी होते ही मृतक के माँ का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक सुधीर की एक 6 वर्षीय पुत्री है।पुलिस जांच में जुटी हुई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष डॉ आशुतोष तिवारी ने बताया कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अग्रिम विधिक कार्रवाई व जांच की जा रही है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पायेगा।इस दौरान हल्का दारोगा शेषनाथ यादव,हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह,कांस्टेबल प्रमोद यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर में कप्तान का ‘ऑपरेशन चौकी’! चौकी प्रभारियों की कसी नकेल, लंबित मामलों पर चला समीक्षा का चाबुक!
कुशीनगर में कप्तान का ‘ऑपरेशन चौकी’! चौकी प्रभारियों की कसी नकेल, लंबित मामलों पर चला समीक्षा का चाबुक!

कुशीनगर। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए…

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!

तमकुहीराज में हाईवे से नीचे उतरी लग्जरी कार, बाल-बाल बचे देवघर से लौट रहे…

फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार
फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार

मथौली बाजार कुशीनगर, शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking