कसया/कुशीनगर। थानाक्षेत्र के मल्लूडीह अपने मायके से ससुराल के लिए बेटी संग निकली महिला के घर न पहुचने से घबड़ाया पति अपनी पत्नी व बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहा है। पीड़ित ने एसएचओ कसया को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।
जनपद व कोतवाली देवीरया के चक माधो उर्फ मठिया निवासी दीपक कुमार राजभर पुत्र सत्यनारायण राजभर ने एसएचओ कसया को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसकी पत्नी विनीता (24 वर्ष) व मेरी बेटी वृष्टि (ढाई वर्ष) डेढ़ माह से मायके मल्लूडीह आयी थी। 12 फरवरी 2023 को वह बच्ची के साथ अपने ससुराल के लिए निकली लेकिन नहीं पहुंची। उसके मोबाइल पर फोन करने पर स्विच ऑफ आ रहा है। चंडीगढ़ से घर आने पर जानने वालों व रिश्तेदारों में पता किया लेकिन पत्नी व बेटी का पता नहीं चला। कहीं हमारी पत्नी व बेटी के साथ अनहोनी न हो।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…