News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: जिला प्रभारी  व विधायक ने किया स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 24, 2023  |  6:40 PM

126 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: जिला प्रभारी  व विधायक ने किया स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन WhatsApp
Responsive image
कसया/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर कसया में साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन रविवार को जिला प्रभारी भाजपा रमेश सिंह  एवं कुशीनगर विधायक पीएन पाठक द्वारा फीता काटकर किया गया, साथ ही जिला प्रभारी  व विधायक द्वारा  ब्लड प्रेसर व स्वास्थ्य परिक्षण क़रा क़र मेले का  शुभारम्भ किया गया l 
इस दौरान मेले में आये सैकड़ो मरीजों का स्वास्थ्य परिक्षण क़र दवा वितरण करते हुए उन्हें डॉक्टरों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया l इस दौरान जिला  प्रभारी व विधायक द्वारा अस्पताल के समस्त कक्षों का निरिक्षण किया गया l इसी क्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं विधायक का केंद्र अधीक्षक डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी व डॉ. संजय कुमार सिंह द्वारा माल्यार्पण क़र एवं बुके देकर स्वागत किया गया l इस दौरान केंद्र अधीक्षक डॉक्टर श्री चतुर्वेदी द्वारा प्रभारी  से मरीजों के कक्ष के लिए 04 ऐसी, परिसर में इंटर लॉकिंग, नाली निर्माण तथा परिसर में लगे बिजली के पोल पर सोडियम लाइट आदि की मांग किया गया  l 
इस अवसर पर  भाजपा नेता नीतीश कुमार यादव, दीपक शर्मा, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह,दिवाकर मणि,कस्तूर चंद्र जायसवाल,डॉ. आशुतोष पाण्डेय, डॉ. जलज गुप्ता, डॉ. गौतम गौरव,डॉ. निधि प्रदा मल्ल, विनोद कुमार,विमलेश दुबे, प्रकाश कुमार ,राकेश पाण्डेय, राकेश मणि, बशीर अहमद आदि सहित  समस्त डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहें l

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking