News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 3, 2024  |  6:15 PM

98 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

कसया। शनिवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में तहसील कसया के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- शराब, शर्म और वर्दी! लड़की की डिमांड पूरी न होने...

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सभागार में आए हुए फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को बारी -बारी से गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया तथा अवशेष प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों को त्वरित, समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सुपुर्द कर दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस पर आए हुए शिकायतों को सदैव प्राथमिकता पर रखते हुए हर पीड़ित की समस्या का निष्पक्ष निस्तारण करना सुनिश्चित करें।शिकायतकर्ता को सर्वप्रथम समझाने का प्रयास करे। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस के प्रार्थना पत्रों को ग्राम पंचायतों में जाकर प्रार्थना पत्रों का अधिकारी व कर्मचारी स्वयं संज्ञान लेते निस्तारण करें तथा ऐसे मामले जिनके निस्तारण में व्यवधान हो उनके सम्बन्ध में अपने उच्च अधिकारियों को अवश्य अवगत कराएं तथा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करें। प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में संवेदनशील रहे।प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नही होगी इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे।

उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण आज नहीं हो सका है उनका समय के अंतर्गत शासन की मंशानुसार समयंतर्गत सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता पूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण शत प्रतिशत निस्तारण हो जाना चाहिए तथा सभी विभागाध्यक्ष निस्तारण के पश्चात शिकायतकर्ता का फीडबैक अवश्य ले। निस्तारित आख्या की जांच भी करें।

उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में लोगो की समस्याओं का निस्तारण करना और उन्हें सरकारी सुविधा मुहैया कराना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य है। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा तहसील दिवस एवं जनता दर्शन शिकायत निस्तारण पंजिका का अवलोकन भी किया गया।तत्पश्चात लेखपाल संघ अध्यक्ष निलेश रंजन व अन्य लेखपालों द्वारा सामूहिक रूप से ई खसरे पड़ताल व खसरे की फीडिंग में आ रही तकनीकी दिक्कतों और अन्य समस्याओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस विभाग से जुडे मामलों की सुनवायी की व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भाे का निस्तारण राजस्व विभाग की सहायता से प्राथमिकता एवं गुणवत्ता के साथ शत प्रतिशत सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जहां कहीं शिकायतों के निस्तारण में किसी भी विभाग के अधिकारी कर्मचारी को पुलिस की आवश्यकता है, तत्काल संबंधित थाने में सूचित करें, हर संभव सहायता की जाएगी फोर्स व पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा। भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें भी आप हमे या संबंधित थाने में अवगत करा सकते है, इसपर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 56 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से राजस्व विभाग के 30 में से 05 को तत्काल निस्तारित कराया गया , पुलिस विभाग से संबंधित 10, विकास विभाग से संबंधित 06 तथा अन्य विभाग के 10 प्रार्थना पत्र आए। इस प्रकार कुल 56 में से 05 प्रार्थना पत्र का निस्तारण तत्काल एवं अवशेष 51 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को समयंतर्गत निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन, सीओ कसया कुंदन सिंह, सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया, बीएसए राम जियावन मौर्य, डीएसओ दिलीप कुमार, तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार कसया, डीआईओएस रविंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी फाजिलनगर, एवं थानाध्यक्ष गण, कानूनगो व लेखपाल उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई
दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में दो सिपाहियों पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking