News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद, निस्तारण के दिए निर्देश

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Feb 10, 2024  |  3:31 PM

184 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद, निस्तारण के दिए निर्देश WhatsApp
Responsive image

कसया। शनिवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की उपस्थिति में थाना कसया में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
समाधान दिवस पर आए हुए फरियादियों की समस्याओं का एक-एक कर गम्भीरता पूर्वक सुना गया, राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारीयों/ कर्मचारियों को शासन के मंशानुसार निर्धारित समयावधि के भीतर सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

इसी क्रम में बंदना पांडे ग्राम भरौली द्वारा गाटा संख्या 226क में बैनामे और दाखिल खारिज के उपरांत उन्हें अपनी भूमि में अन्य व्यक्ति द्वारा निर्माण कार्य कराए जाने से बाधित करने के दृष्टिगत शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार कसया को मौके का निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तथा प्रार्थिनी राजकली देवी पत्नी मैनेजर सिंह निवासी बसडीला द्वारा ग्राम सभा सपहा में अपने बैनामे की भूमि पर अन्य व्यक्ति के द्वारा अवैध अतिक्रमण की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया को मौके पर निरीक्षण का निस्तारित करने के निर्देश दिये।

समाधान दिवस में कुल 06 आवेदन पत्र आए जिसमे 04 राजस्व विभाग से तथा 02 अन्य विभाग से सबंधित थे, जिसमे से 02 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।जिलाधिकारी ने इस अवसर पर राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को राजस्व टीम बनाकर पुलिस बल की सहायता से मौके पर जाकर प्रार्थना पत्रों व शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे की समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन, क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह,तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह, थाना प्रभारी कसया गिरिजेश उपाध्याय ,सहित राजस्व विभाग के कानूनगो व लेखपाल, पुलिस कर्मी आदि उपस्थित रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking