News Addaa WhatsApp Group Join करें

हसीमुद्दीन अंसारी के प्रथम जनपद आगमन पर सपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 21, 2023  |  7:46 PM

196 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हसीमुद्दीन अंसारी के प्रथम जनपद आगमन पर सपाइयों ने किया जोरदार स्वागत
  • लोकसभा चुनाव में पटरी से उतर जाएगी डबल इंजन की सरकार -हसींमुद्दीन अंसारी

कसया/कुशीनगर। सपा के नवनियुक्त विशेष आमंत्रित सदस्य हसीमुद्दीन अंसारी के प्रथम जनपद आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सपा नेता ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में डबल इंजन की भाजपा सरकार को सबक सिखा देगी। गुरुवार को दोपहर हसीमुद्दीन अंसारी का काफिला जैसे ही प्रेमवालिया पहुंचा असलम अली,राजेश सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

धुनवलिया चौराहे पर फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न अंचलों से आये कार्यकर्ताओं ने सपा नेता को फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत से अभिभूत सपा नेता ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, उसके लिए सदैव आभारी रहूंगा।आने वाला लोकसभा चुनाव में प्रदेश की अधिकतर सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजयी होंगे।भाजपा की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश के युवा हताश हैं। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश और देश में पूरी तरह फेल है। रोज-रोज नए नए जुमले गढ़ कर असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है।महिला आरक्षण की चर्चा करते हुए सपा नेता ने कहा कि चुनावों में महिलाओं को तैंतीस प्रतिशत आरक्षण अवश्य मिलना चाहिए लेकिन, पिछड़ी,अल्पसंख्यक,अनुसूचित,अनुसूचित जनजाति की महिलाओं की कितने प्रतिशत भागीदारी होनी चाहिए यह भी स्पष्ट होना चाहिए।

इस दौरान सपा नेता रब्बुदीन अली , अशोक यादव, रविंद्र प्रसाद, हरिलाल यादव, राजेश सिंह, असलम अली, अमरेश मिश्र, वैरिस्टर यादव, संतोष यादव, आबिद हुसैन, हरिनारायण चौहान, गुलाब चौहान, जावेद अख्तर आदि उपस्थित थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking