News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: जन्मदिवस पर बच्चों में वितरित की गयीं शिक्षण सामग्री

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 18, 2023  |  4:00 PM

71 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: जन्मदिवस पर बच्चों में वितरित की गयीं शिक्षण सामग्री
  • शिक्षित व्यक्ति की ताकत के आगे दुनिया नतमस्तक-डॉ. गौरव
  • सेमरी गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुआ आयोजन

कसया/कुशीनगर। आज बुधवार को लाडली अलंकृति के जन्मदिवस की प्रथम वर्षगाँठ के अवसर पर पिता डॉ0 सौरभ द्विवेदी व माता पुनीता पांडेय के सहयोग से नगर पालिका परिषद कुशीनगर के प्राथमिक विद्यालय सेमरी के बच्चों को शिक्षण सामग्री जैसे कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर, बॉक्स इत्यादि वितरित कर उन्हें पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान पौधरोपण भी हुआ।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

बच्चों को संबोधित करते बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 गौरव तिवारी ने कहा कि शिक्षा हम सबको ताकतवर बनाती है। हम शरीर से भले कमजोर हों, आर्थिक रूप से पिछड़े हों, लेकिन अच्छे से पढ़ लिख कर अपने अधिकारों को जान और प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षित व्यक्ति की ताकत के आगे दुनिया नतमस्तक है। इसलिए शिक्षण सामग्री का उपयोग कर शिक्षित बनिये, ताकतवर बनिये।

कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने किया। इस अवसर पर राजेश शुक्ल, डॉ0 निगम मौर्य, नन्दजा मिश्रा, राजपती देवी, संगीता देवी, गोविन्द, प्रभु, रामजतन, अजय, नितिका पांडेय, दिव्य प्रकाश पांडेय इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking