News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: अकीदत से अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज, एक-दूजे के गले लगकर दी मुबारकबाद

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 11, 2024  |  6:39 PM

151 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: अकीदत से अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज, एक-दूजे के गले लगकर दी मुबारकबाद

कसया। गुरुवार को कसया तहसील क्षेत्र के नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द् के साथ ईद का त्योहार मनाया गया। एक माह से चला आ रहा पवित्र रमजान माह का समापन मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईदगाह में नमाज अदा करने के साथ किया।क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों में सिर झुकाकर सजदा किया गया और देश-दुनिया की बेहतरी की दुआ मांगी गई।सुबह से ही ईद पर मस्जिदों एवं ईदगाहों पर नमाज अदा करने के लिए भीड़ जुट गई।लोगों ने परिवार सहित देश में अमन चैन की दुआ मांगी। इसके बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। तहसील क्षेत्र में ईद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखी।कसया नगर के ईदगाह में गुरुवार को ईद की नमाज अदा की गई।बड़ों व बुज़ुर्गो व बच्चे ईद की नमाज अदा करने पहुंचे।ईद को लेकर बच्चे उत्साहित थे।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

मुस्लिम भाइयों ने भारी संख्या में इकट्ठा होकर ईदगाह में नमाज अदा कर देश के सलामती की दुआ मांगी और गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मस्जिद और ईदगाह के आस- पास मेले जैसा दृश्य था जहां बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया। ग्रामीण इलाकों सपहा,गिदहा,नौगावा,दिनापट्टी आदि सहित मस्जिद एवं ईदगाहों पर लोगों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क के सलामती की दुआ मांग एक दूसरे को बधाई दी।ईद को लेकर प्रशासन व पुलिस पूरी तरह से चौकन्ना रही।इस दौरान एएसपी अभिनव त्यागी,जॉइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन, सीओ कसया कुंदन सिंह व थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय मय फाॅर्स के साथ मौजूद रहे,पूरे इलाके में सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे।एएसपी अभिनव त्यागी ने कसया नगर सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking