कसया/कुशीनगर । थाना क्षेत्र कसया अंतर्गत भैसहा सदर टोला के हेतिमपुर छोटी गंडक नदी पुल के समीप हाटा से सम्मन तालीम कराकर वापस पडरौना कार्यालय जा रहे आबकारी सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गयी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही पूरी क़र पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार आबकारी सिपाही हरिशंकर कुशवाहा पुत्र राजबहादुर (32)निवासी ग्राम कछेउरा (मेहदिया) थाना चांदपुर, जनपद फतेहपुर की तैनाती हाटा क्षेत्र 3 में हुई थी। शुक्रवार को उक्त आबकारी सिपाही विभागीय कार्य से क्षेत्र में गए हुए थे। वापस आते समय अभी वह भैसहा सदर टोला के सामने एन एच 28 पर पहुंचे ही थे कि गोरखपुर के तरफ से आ रही ट्रक संख्या BR 28GA9739 ने पीछे ठोकर मार दिया। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी ।
सिपाही की मौत की सूचना मिलते ही आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार खड्डा क्षेत्र 5 , कांस्टेबल शम्मी कुमार, कृष्ण शंकर दुबे, अनिल कुमार पाल आदि घटना स्थल पर पहुंच गए। सूचना पर मौके पर मय पुलिस टीम पहुंचे चौकी प्रभारी कुशीनगर ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही पूरी क़र शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…