News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सम्पन्न हुआ विदाई समारोह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 9, 2023  |  7:43 PM

578 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सम्पन्न हुआ विदाई समारोह WhatsApp
Responsive image
  • छात्रों के योगदन से ही राष्ट्र की उन्नति सम्भव-रजनीकांत मणि त्रिपाठी

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के जनता इंटरमीडिएट कालेज धुरिया हाईस्कूल व इंटर के छात्र – छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर छात्र – छात्राओं ने रंगा रंग संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्यअतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कही। श्री त्रिपाठी ने सभी छात्र व छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि शिक्षा केवल रोजगार के लिए नही होनी चाहिए, शिक्षा का पहला उद्देश्य ज्ञान की प्राप्ति करना है।

आपके लिए और..- चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की...

छात्र इस राष्ट्र की सबसे बड़ी संपदा है आप के योगदान से ही राष्ट्र की उन्नति सम्भव है आप का व्यवहार आप के विचार ऐसे होने चाहिए जो अन्य के लिए भी आदर्श हो। विशिष्ट अतिथि डॉ अनिल कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष कसया प्रतिनिधि, कैप्टन सीबी सिंह, जगतारन सिंह, प्रबंध समिति सदस्य सुरेंद्र राय, सच्चिदानंद राय, विनोद राय ने नैतिकता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के चित्र व संस्थापक पं बंश बहादुर तिवारी के प्रतिमा पर पुष्पार्चन से हुआ। अतिथियों को बुके, अंगवस्त्र देकर प्रधानाचार्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।

अध्यक्षता बीपीजी के पूर्व प्राचार्य डॉ डीएस तिवारी, संचालन डॉ घनश्याम तिवारी ने किया। इस दौरान अखिलेश कुमार, इंद्रजीत यादव, संजय कुमार सिंह, अखिलेश कुमार तिवारी, सत्यदेव यादव, जगदीश यादव, उमेश यादव, अवनीश प्रताप पाण्डेय, श्रीमती शीला यादव, श्रीमती रंजना राय, पवन कुमार मल्ल, नितेश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!
चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking