News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: दो पक्षो में मारपीट, सभासद प्रतिनिधि सहित कई घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 8, 2023  |  8:26 PM

141 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: दो पक्षो में मारपीट, सभासद प्रतिनिधि सहित कई घायल

कसया/कुशीनगर । कसया थाना अंतर्गत शुक्रवार की देर शाम दो पक्षो के बीच मारपीट में सभासद प्रतिनिधि सहित दोनों पक्ष से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये l सभासद प्रतिनिधि सहित सभी घायलों ने सीएचसी कसया में उपचार कराया l मिली जानकारी के अनुसार नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 23 माधवपुर डिघवा के सभासद प्रतिनिधि कमलेश विश्वकर्मा अपने घर वापस आ रहें थे, कि कुशीनगर पुलिस चौकी से आगे तीर्थराज नगर,नहर के पास मूर्ति ला रहें कुछ लोगो से रास्ता साइड लेने के लिए आपस में विवाद हो गया l मूर्ति के साथ मौजूद कुछ युवकों ने सभासद के साथ आ रहे एक और व्यक्ति को भी मारपीट क़र बुरी तरह घायल कर दिया l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

सूचना पर सभासद के परिवार के कुछ युवक भी मौके पर पहुंच गये,जहाँ दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई, जिसमे सभासद प्रतिनिधि कमलेश विश्वकर्मा सहित राजेश विश्वकर्मा, अमित कुमार शर्मा, विशाल, सतीश, विकास आदि घायल हो गये, तो वहीं दूसरे तरफ से अरविन्द कुशवाहा, शैलेश ठाकुर, मुकेश राजभर के भी घायल होने की सूचना है l सभी घायलों ने सीएसी कसया में अपने चोटों का उपचार कराया l समाचार लिखें जाने तक थाने में किसी पक्ष द्वारा तहरीर की सूचना नहीं था l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking