News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: कवि सम्मेलन के साथ फिलिंग स्टेशन का हुआ उद्घाटन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 16, 2023  |  2:34 PM

678 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: कवि सम्मेलन के साथ फिलिंग स्टेशन का हुआ उद्घाटन
  • व्यापारियों और स्थानीय लोगो को मिलेगी सहूलियत

कसया/कुशीनगर। मां जगदम्बा फीलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप) बनकटा बाजार में सोमवार को सुबह उद्धघाटन के साथ कवि सम्मेलन आयोजित किया गया ।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

उद्घाटन समारोह के बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी मनोज पांडेय ने बताया कि बिहार सीमा स्थित पिछड़ा क्षेत्र में पेट्रोल पंप न होने से व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, पेट्रोल पंप खुलने से स्थानीय लोगों को समय बचत के साथ काफी सहूलियत मिलेगी। विदित हो कि पहले पेट्रोल और डीजल लेने के लिए सुदूर क्षेत्र में जाना पड़ता था, जिससे अब काफी निजात मिलेगी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान मैनेजर गुप्ता ने बताया कि इस बाजार में पंप खुलने से व्यापारी और किसानों को समय बचत के साथ किसानों को कृषि कार्य में काफी मदद मिलेगी। अब निजी वाहन मालिक को दूर डीजल और पेट्रोल लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। मां जगदम्बा फीलिंग स्टेशन के मालिक सचिन जयसवाल ने कवियों और अतिथियों का अभार प्रकट करते हुए क्षेत्र के लोगों को का आभार प्रकट किया l मंच संचालन युवा नेता विजेंद्र यादव ने किया l

इस दौरान मैनेजर गुप्ता, रामबृक्ष गिरी, बिजेंद्र यादव, अलाउद्दीन अंसारी, राजकिशोर जयसवाल, संदीप कुमार आदि संभरान्त लोग मौजूद रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking