News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: अज्ञात कारणों से लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद लोगो व फायर बिग्रेड ने पाया काबू

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 30, 2024  |  9:38 PM

55 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: अज्ञात कारणों से लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद लोगो व फायर बिग्रेड ने पाया काबू

कसया/कुशीनगर । मंगलवार को कसया थाना अंतर्गत नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 23 माधवपुरम विशुनपुर मंगुरही व डिघवा खुर्द में अज्ञात कारणों से आग लग गयी,कुछ ही देर मे आग ने विकराल रूप धारण किया जिसके जद मे आए कुछ घरों का समान जल गया। गांव के लोगों व प्रशासन की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

आपके लिए और..- दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू...

जब आग पर काबू पाया जा चुका था तब फार बिग्रेड की गाड़ी पहुंची।जानकारी के मुताबिक हाटा विकास खंड के परासखाड़ गांव के सिवान के खेतों में अज्ञात कारण से लगी आग ने तेज पछुआ हवा के प्रभाव से देखते ही खेतो के गेहूं के डंठलो को जलाते हुए सड़क को पार कर मंगुरही गांव में प्रवेश कर लिया।गांव के बाहर के पेड़ों व बांस को जलाते हुए आग की लपटें अजय शुक्ल चंद्रशेखर शुक्ल ओम प्रकाश शुक्ल कमला शुक्ल के पक्के घरो पर गिरने लगी।जिससे अजय शुक्ल के घर का समान जैसे मेज कुर्सी बर्तन बिस्तर राशन व बच्चों की किताबे जय गई।कुछ पक्के घरो की लकड़ी के जंगलों व खिड़कियों को भी आग ने जला दिया।गांव के लोग अपने घरों का गैस सिलेंडर व किमती सामान खाली खेतो में फेकने लगे।गांव के चारों तरफ धुंआ ही धुआं फैल गया।बगल के गांवों के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

ग्रामीणों के अथक प्रयास व कुछ देर बाद मे पहुँचे फायर ब्रिगेड की गाड़ी के द्वारा डिघवा खुर्द की आग पर काबू पाया जा सका।नगर पालिका कुशीनगर के पानी टैंकर भी बाद में गांव में पहुंचे जिससे पानी डाल गांव के भीतर लगी आग पर काबू पाया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई
दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में दो सिपाहियों पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking