कसया। नगर से सटे बहोरापुर व साखोपार के सरेह में बृहस्पतिवार के दिन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जो विकराल रूप लेकर जिगना गांव सहित कई जगह तक पहुँच गई। गांव के लोगो व मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग पर कांबू पाने तक आग ने जिगना गांव के पांचों घरों में रखा सामान जलाकर खाक कर दिया।जबकि दर्जनों किसानों के गन्ने की खेती भी जल गई। कई घंटों तक लगी आग से लोगों में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
बतरडेरा गांव व जिगना गांव के लोगों ने अपने घरों के सामान को निकाल कर सुरक्षित खेतो में रखने लगे थे तो वही कुछ लोगों ने पम्पिंग सेट चालू कर आग पर काबू पाने में लगे रहे। मात्र जिगना गांव के पांच घरों तक पहुँची आग को बुझाने में सफल रहे जिससे कि पूरा जिगना गांव आग के चपेट में आने से बच गया। तेज हवा की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था परंतु लोगो के सूझ बूझ व मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की मदद से समय रहते आग पर काबू पाया जा सका।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…