कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के शहीद भगत सिंह नगर (खेदनी) प्राथमिक विद्यालत परिसर में मैत्रेय बुद्धा के अनुयायियों ने 150 जरूरतमन्दों में खाद्यान्न व कम्बल का वितरण किया।
रविवार को मैत्रेय बुद्धा के अनुयायियों में प्रभनाथ सिंह ने वार्ड में जरूरतमंद सौ परिवारों को राशन, दाल, नमक, तेल आदि किट सौंपा। श्री सिंह ने कहा कि कोरोना काल से लगातार मेरे द्वारा आम गरीब, बेसहारा और दिव्यांगों को सहयोग का क्रम चल रहा है। सहयोग के मानवीय कार्य से दिल को तसल्ली मिलती है और यह सब दया, शांति, अहिंसा के उपदेशक मैत्रेय बुद्धा की प्रेरणा से हो रहा है।
इस अवसर पर बीपीजी छात्र संघ के पूर्व महामन्त्री अशोक कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार सिंह, हरिकेश सिंह, शैलेश सिंह, उपेंद्र कनौजिया विजय कनौजिया, वर्मा कुशवाहा, राम हुकुम शर्मा आदि मौजूद रहे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…