कसया/कुशीनगर । उपजिलाधिकारी कसया के निर्देश पर नगर में संचालित हो रहे अवैध होटल के विरुद्ध तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को नगर के कई होटलों पर छापेमारी की। जहां होटल संचालकों द्वारा वैध कागजात नहीं दिखाई जाने पर चार होटलों को सील करते हुए सराय एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई में जुट गए।
शनिवार को कसया तहसीलदार नरेंद्र राम और एसएचओ डॉक्टर आशुतोष तिवारी की संयुक्त टीम ने नगर में अवैध रूप से संचालित हो रहे होटल पर एसडीएम के निर्देश छापेमारी किया। जिसमें कुशीनगर झुगवा गांव और विशम्भरपुर गांव के समीप संचालित हो रहे होटल पर पूछताछ के दौरान संचालकों द्वारा वैध कागजात नहीं मिलने पर उसको सील कर दिया गया। उसके बाद कसया नगर के नेशनल हाईवे और देवरिया मार्ग स्थित संचालित हो रहे दो और होटल पर छापेमारी की गई। जिसमें कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला लेकिन यह सभी होटल अवैध रुप से संचालित हो रहे थे। उनके पास कोई वैध कागजात नहीं मिला। जिस पर तहसीलदार के द्वारा होटल को सील कर दिया गया।
इस दौरान एसआई विवेक पांडेय, महिला कांस्टेबल, राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे।
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…