News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 19, 2023  |  5:03 PM

396 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन
  • वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे की पूर्व संध्या पर कसया वृद्धाश्रम पर हुआ शिविर का आयोजन
  • निःशुल्क टूथपेस्ट व दवाओं का वितरण
  • दंत स्वास्थ्य समग्र स्वास्थ्य के समान महत्वपूर्ण – डा0 अनामिका गुप्ता

कसया/कुशीनगर। वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे की पूर्व संध्या पर रविवार को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा कसया नगर स्थित वृद्धाश्रम पर निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया एवं वृद्धाश्रम पर रह रहे बुजुर्गों, कर्मचारियों व आस पास से आये लोगों को दंत रोग विशेषज्ञ डा0 अनामिका गुप्ता द्वारा सामान्य ओरल जांच करते हुये ओरल कैंसर, ब्रश करने के तरीके और मुंह को अच्छे से साफ रखने की जानकारी दी गयी। डा0 अनामिका ने 6 माह के अंतराल पर चिकित्सक से मिलते रहने का सुझाव देते हुये बताया कि दंत स्वास्थ्य समग्र स्वास्थ्य के समान ही महत्वपूर्ण है। यह मुंह, मसूढ़ों और दांतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही यह शारीरिक आकर्षण को भी बढ़ाता है। दांतों की खराब स्थिति गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है जिसमें हृदय रोग, मोटापा, स्ट्रोक, श्वसन संबंधी दिक्कतें तक शामिल हैं। इस दौरान शिविर में निःशुल्क टूथपेस्ट और दवाओं का वितरण भी हुआ।

Advertisement


शिविर का शुभारंभ वृद्धाश्रम के बुजुर्गों द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि जीवन में स्वास्थ्य सर्वोपरि है और हम सब अपने शरीर को लेकर सतर्क भी रहते हैं। लेकिन तुलनात्मक रूप से हम अक्सर ओरल हेल्थ पर उतना ध्यान नहीं देते जबकि देश की एक बड़ी आबादी किसी न किसी प्रकार की ओरल हेल्थ यानी मुंह की समस्या से परेशान है। लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ओरल हेल्थ डे का आयोजन हो रहा है और इस वर्ष की थीम “अपने मुँह पर गर्व करो” रखी गयी है। मुंह की सफाई ठीक से न होने पर कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। यहां तक कि दांतों का ख्याल न रखने पर दिल की बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

उपस्थित लोगों का स्वागत व आभार वृद्धाश्रम की प्रबंधक रज्जू राजा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अरुणिमा गुप्ता, मंजू गुप्ता, मधुलिका पूजा, रुचि सिंह, रमा प्रजापति, विकास श्रीवास्तव, मनोज पांडेय, सुजीत श्रीवास्तव, सरिता देवी, संजू देवी, द्रोपती देवी इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking