कसया। कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह चौराहे के पास फोरलेन हाइवे के सर्विस रोड पर सोमवार को मोटरसाइकिल और सायकिल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए।आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी कसया भेजा जहां से दो को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल इलाज के लिए रेफर किया गया है।
मल्लूडीह निवासी नीतीश 15 वर्ष व सुमंत 18 वर्ष मोटरसाइकिल से जोकवा से घर लौट रहे थे। अभी वे गांव के चकचकिया बाजार के सामने पहुचे थे इसी बीच सर्विस रोड पर एक साइकिल से आमने सामने की टक्कर हो गई जिसमें सायकिल सवार तुर्कपट्टी के गांव चौहान पट्टी निवासी सतीश 35 वर्ष सहित दोनो मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।जिसमे दो की हालत गंभीर है।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…