News Addaa WhatsApp Group

कसया: जरूरतमंद बच्चों की मदद पुनीत कार्य – सीए सचिन्द्र राय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 21, 2023  |  8:15 PM

28 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: जरूरतमंद बच्चों की मदद पुनीत कार्य – सीए सचिन्द्र राय

कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा सक्षम लोगों के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों हेतु पढ़ेगा भारत : बढ़ेगा भारत अभियान चलाकर उनकी शिक्षण सामग्री, शुल्क इत्यादि का प्रबंध किया जा रहा है। इस अभियान से अभी तक सैकड़ों बच्चे लाभान्वित हो चुके हैं। सक्षम लोगों से मिल रहे सहयोग के क्रम में यशवर्धन राय मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष सीए सचिन्द्र राय ने कक्षा 12वीं की एक बच्ची के शिक्षण शुल्क सहित कॉपी, किताब हेतु नयी दिशा को आर्थिक सहयोग किया है। सचिन्द्र राय ने कहा कि उनकी संस्था के उद्देश्यों में शिक्षा प्रमुख है और कोई भी जरूरतमंद बच्चा जो धन के अभाव में न पढ़ पा रहा हो उसकी मदद की जाएगी। यह पुनीत कार्य है। उन्होंने नयी दिशा को जरूरतमंद बच्चों के मदद हेतु पहल करने के लिए धन्यवाद दिया।

आज की हॉट खबर- नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत,...

नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने सहयोग हेतु श्री राय का आभार प्रकट किया और बताया किया आपसे इसके पूर्व भी सहयोग प्राप्त होता रहा है। डॉ0 हरिओम ने सक्षम लोगों से जरूरतमंद बच्चों के मदद हेतु आगे आने की अपील की।

संबंधित खबरें
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल

तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ…

नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस
नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली में शनिवार को नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह की…

खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार
खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार

कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला दीनापट्टी स्थित एक ईंट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking