कसया। शामपुर हतवा निवासी होमगार्ड रियासत अली (56) की चुनाव ड्यूटी के दौरान मंगलवार के दिन ब्रेन हेमरेज होने से मौत हो गई। चुनावी ड्यूटी के दौरान 27 अप्रैल को बदायूं पहुँचे थे। 28 अप्रैल की रात अचानक उनकी तबियत खराब हो गयी। जिन्हे बदायूं मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए लेकर गए जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सैफई एम्स रेफर कर दिया। ईलाज के दौरान सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
मौत की खबर से घरवालों में चीख पुकार मच गया। मृतक रियासत की 4 बेटिया व दो बेटे हैं। बच्चो का भी रो रो कर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक अभी शव दरवाजे पर नही पहुंचा था।
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…