News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: मदद की आस लगाये हुए, कैंसर पीड़िता फूलमती

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 26, 2023  |  7:44 PM

615 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: मदद की आस लगाये हुए, कैंसर पीड़िता फूलमती
  • पति के मृत्यु के बाद लाचार हो गयी पीड़िता l

कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 22 महन्थ अवैद्यनाथ नगर (सिसवा – महन्थ) निवासिनी एक कैंसर पीड़िता 46 वर्षीय फूलमती देवी पति स्व. दुर्जन गुप्ता इलाज के लिए लोगों से मदद की आस लगाए हुए है।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

वार्ड निवासिनी फूलमती काफी समय से कान का इलाज करा रही थी। गोरखपुर इलाज के दौरान उसे कैंसर की बीमारी का पता चला तो चिकित्सक ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उसके पति ने अपने घर की जमा पूंजी व कर्ज लेकर इलाज कराना शुरू किया। जहां चिकित्सक ने ऑपरेशन व इलाज में लाखों रुपये खर्च बताया। लेकिन पिछले माह दुर्जन की मृत्यु हो गयी। पति की मृत्यु होने से फूलमती और लाचार हो गयी। एक तरफ इलाज व दवा के लिए खर्च तो दूसरी ओर घर में खाने के लाले। जिंदगी के भय से डरी फूलमती ने बताया कि उसके पति ने भाग दौड़ कर उसके इलाज के लिए स्टीमेट भी बनवाया था लेकिन पता नहीं क्या हुआ। अब डॉक्टर ने उसके ऑपरेशन का समय भी दे दिया है लेकिन पैसे की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। अब समय भी नहीं है। आंखों में आंसू लिए फूलमती ने कहा कि उसके पति होते तो यह दिन नहीं देखना पड़ता। हेल्थ कार्ड भी नहीं है। उसकी तीन बेटियों में नेहा (25 वर्ष) की शादी हो गयी है। इसके अलावा नंदनी (20 वर्ष), अनुष्का (15 वर्ष) व एक लड़का अमन गुप्ता (18 वर्ष) है। फूलमती ने कहा कि वह अपने बच्चों के लिए जीना चाहती है। कातर शब्दों में हाथ जोड़कर कहा कि आप लोग मेरी मदद करें नहीं तो मेरे बच्चे अनाथ हो जाएंगे। बुढ़ी सास का सहारा छीन जाएगा।

जानकारी होने पर वार्डवासी रौनक सिंह, सलीम अंसारी, अमित सिंह, कृष्णा गोंड, अजय सिंह, संदीप ने फूलमती के इलाज के लिए वार्ड वासियों से चंदा इकट्ठा किया लेकिन उससे इलाज होना कठिन है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking