News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: लिंग,जाति,धर्म,भाषा के भेदभाव किये बिना प्राप्त हैं, मानवाधिकार – डॉ. वर्तिका

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 10, 2022  |  3:52 PM

494 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: लिंग,जाति,धर्म,भाषा के भेदभाव किये बिना प्राप्त हैं, मानवाधिकार – डॉ. वर्तिका
  • अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर परिचर्चा का आयोजनl

कसया/कुशीनगर। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर शनिवार को कसया विकास खण्ड के बेलवा पलकधारी स्थित संविलियन विद्यालय पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा मानवाधिकार पर परिचर्चा एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा0 वर्तिका श्रीवास्तवा ने कहा कि मानवाधिकार वे अधिकार हैं जो एक मानव होने के नाते हमें प्राप्त हैं। मानवता की रक्षा हेतु ये अधिकार हमें लिंग, जाति, धर्म, भाषा इत्यादि के भेदभाव किये बिना प्राप्त हैं।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

डा0 ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय संविधान में नागरिकों को जो मूल अधिकार प्राप्त है वो सभी मानवाधिकार के अंतर्गत आते हैं। पत्रकार हृदयानंद शर्मा ने मानवाधिकारों के संरक्षण पर अपनी बात रखी।परिचर्चा के बाद विद्यालय परिसर में ट्री गार्ड के साथ डा0 ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव व डा0 वर्तिका श्रीवास्तवा के सहयोग से पीपल का पौधा लगाया गया और बच्चों सहित उपस्थित सभी को पीपल के पौधे के महत्व से अवगत कराया गया।कार्यक्रम का संचालन नयी दिशा उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र एवं आगंतुकों का स्वागत व आभार प्रधानाध्यापक राम चन्द्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर संदीप कुमार, मुस्ताक अहमद, अजेंद्र सिंह, अमिता सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, ब्रजेन्द्र कुमार शाही, कौशल कामिनी देवी, सीता देवी, चांदनी देवी, घूरा देवी, फेंकनी देवी, उमरावती देवी, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking