News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: कृषि गोष्ठी में दी गयी सरकारी योजनाओं की जानकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 20, 2023  |  7:46 PM

89 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: कृषि गोष्ठी में दी गयी सरकारी योजनाओं की जानकारी

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के ग्राम चकदेइया में शांति सद्भावना मंच के बैनर तले कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें कृषि विभाग द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

गुरुवार को आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए कसया ब्लाक के कृषि तकनीकि अधिकारी राज कुमार भाटिया ने कृषि विभाग की योजनाएं में मिलने वाले अनुदान, पम्पिंग सेट्स, स्प्रे मशीन, सोलर पंप आदि सहित कृषि तकनीकि की जानकारी दी। बताया कि बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान मिलता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की जानकारी दी और जिनको किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहे हैं। उन्हें ऑनलाइन कराने का सुझाव दिया। कहा कि बिसपायारी बैक प्लस मेट सॉफ्यूरान यह धान के खर पतवार को नष्ट करता है। किसानों की समस्याओं को दूर करने के सुझाव दिये गए और उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए। ज़ोनल ट्रेनर कुशीनगर हृदया नन्द शर्मा ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना की चर्चा करते हुए कहा कि मंच सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का कार्य करता है। एक दूसरे को जानने, समझने और विचारों की अभिव्यक्ति का मंच है।

ग्रामप्रधान संजीव सिंह ने मंच के कार्यों की सराहना की और कहा कि शैक्षणिक संगोष्ठी से विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। रमेश सिंह ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि सद्भावना से ही सामुदायिक विकास होगा। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, पूर्व बीडीसी नथुनीनपरसड, कृष्णा सिंह, मुनेब सिंह, सिकन्दर राय, सूरज गोंड़, गणेश, ओमप्रकाश मोदनवाल, प्रेम शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking