News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश,पिकअप से तस्करी कर ले जायी जा रही 41 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 19, 2023  |  4:15 PM

67 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश,पिकअप से तस्करी कर ले जायी जा रही 41 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार
  • बरामद शराब की वाहन सहित कुल कीमत लगभग 10.50 लाख रुपये

कसया/कुशीनगर । पिकअप में छिपाकर तस्करी के लिए ले जाई जा रही 41 पेटी अंग्रेजी शराब पुलिस ने पकड़ा है। मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई कसया पुलिस ने बैरिया चौराहा के पास चेकिंग के दौरान की।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

एसपी धवल जयसवाल के निर्देशन एवं एएसपी रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व सीओ कसया कुन्दन कुमार सिह के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय को सूचना मिली की अवैध अंग्रेजी शराब की खेप तस्करी कर ले जायी जा रही है,मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने मय पुलिस टीम के साथ बैरिया चौराहा के पास जाँच मे जुट गए,इस दौरान एक पिकअप संख्या बीआर 06 जीई 5811 आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रोककर तलाशी ली।इस दौरान मौके से तस्करी कर ले जायी जा रही 41 पेटी 8 P.M. अंग्रेजी शराब के साथ मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।जिसकी पहचान शहजाद पुत्र लैस निवासी कुकुरा थाना शिकारपुर नरकटियागंज जिला पश्चिमी के रूप मे हुई है। बरामदगी व गिरफ्तरी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 1013/23 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।बरामद अंग्रेजी शराब 41 पेटी 8 P.M. की कुल कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये व जब्त पिकअप की कुल कीमत लगभग 08 लाख रुपये है।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम मे प्रभारी निरीक्षक कसया गिरीजेश उपाध्याय,एसआई विवेक पाण्डेय चौकी प्रभारी कुशीनगर,हे0का0 साहिल यादव,का0 रवि प्रकाश सिहं,का0 संजय गुप्ता,का0 राहुल प्रजापति,का0 शिव विलाश मिश्रा, का0 राजेश प्रेमी, का0 संजय गुप्ता, का0 राहुल प्रजापति, का0 अभिषेक मौर्या शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking