News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: गाजे बाजे एवं राम दरबार झांकी के साथ निकली कलश एवं शोभा यात्रा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 30, 2023  |  5:55 PM

885 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: गाजे बाजे एवं राम दरबार झांकी के साथ निकली कलश एवं शोभा यात्रा
  • भक्ति भाव से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

कसया, कुशीनगर ।अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग उ.प्र. द्वारा आयोजित श्री राम जन्मोत्सव, “भए प्रगट कृपाला…. ” कार्यक्रम  वृहस्पतिवार को श्रीराम नवमी के पवित्र अवसर पर भक्ति भाव से मनाया गया| कार्यक्रम में विशेष सहयोग संस्कार भारती कुशीनगर का रहा| कार्यक्रम का

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

 प्रारम्भ श्रीराम दरबार चित्र पर अतिथिगणो पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, समन्वयक हरि प्रसाद सिंह,विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुरेश प्रसाद गुप्त, अध्यक्ष डॉ.अनिल कुमार सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया l कलश एवं शोभा यात्रा गाजे बाजे एवं राम दरबार झांकी के साथ मन्दिर से मुख्य मार्ग होते हुए  शहीद अमिय त्रिपाठी चौक तक गयी तथा पुनः मन्दिर वापस आयी| शोभा यात्रा का नगर में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया|मन्दिर गर्भगृह में ठीक 12बजे भगवान श्रीराम का प्रकाट्योत्सव प्रारम्भ हुआ| ठाकुर जी की मंगल आरती की गयी| भगवान श्री राम पालने में रखे गये, सभी ने झूला झूला कर अपनी मनोकामना पूर्ण की|सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर भजन, सोहर, बधाई गीत प्रस्तुत किये गये|अर्चना श्रीवास्तव, डा. सुमन मणि त्रिपाठी, दिनेश तिवारी भोजपुरिया,किरन जायसवाल, यश्वी मणि त्रिपाठी, सुमन जायसवाल,वन्दना मद्धेशिया, शिवांगी श्रीवास्तव, प्रीति शाह,आंचल शाह, काजल शाह,सुनन्दा शर्मा, निधि शर्मा, यथार्थ श्रीवास्तव, मंत्री अशोक कुमार, अतिथि कलाकार  शयाम ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी|  सुनन्दा के भजन, किरन की बधाई गीत व सामूहिक डांडिया नृत्य को सभी ने सराहना की|बाल काण्ड का संगीतमय पाठ भी हुआ|

मुख्य अतिथि  संरक्षक श्री  त्रिपाठी ने कहा कि भगवान राम भारत की आत्मा हैं, एक समय था जब  श्रीराम कहने पर जेल जाना पड़ता था आज अयोध्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग, उ. प्र. के द्वारा पूरे प्रदेश में श्री राम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है|विशिष्ट जन एवं कलाकारों को अंगवस्त्र प्रशस्तिपत्र  सम्मानित  किया गया| आभार डा. सिन्हा एवं संचालन राजू मद्धेशिया ने किया| 

शशि प्रभा सिन्हा, बालमुकुन्द शरण दास,त्रिभुवन त्रिपाठी, अशोक जैन,डा.सीपी गुप्त, डा. नरेंद्र प्रताप सिंह, डा. ज्ञान प्रकाश राय, डा.योगेश्वर मद्धेशिया, डा.अम्बरीष कुमार विश्वकर्मा, रवीन्द्र मणि त्रिपाठी,सन्तोष कुमार श्रीवास्तव,अरूण कुमार राय, उमेश चन्द्र गुप्त ‘कुन्नू बाबू’, सुरेन्द्र पाण्डेय, मदन मोहन अग्रहरि आदि उपस्थित रहे|

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking