कसया/कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत काल में चलाए जा रहे मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने गुरुवार को सखवनिया में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय में पहुंचे विधायक का स्वागत प्रधानाचार्य कैप्टन सीबी सिंह ने माल्यार्पण व अंग वस्त्र देकर किया।
जहां विधायक ने छात्रों से अमृत कलश में अक्षत और मिट्टी लिया, तदोपरांत पंचायत भवन पर पहुंचकर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में विधायक ने उपस्थित महिलाओं व ग्रामीणों से अमृत कलश में मिट्टी और अक्षत इकट्ठा किया l इसके पश्चात सखवनिया बुजुर्ग टोला शिवराजपुर बाजार पहुंचकर घर घर घूम कर लोगों से अमृत कलश में मिट्टी और अक्षत संग्रह किया l इस अवसर पर इंटर कॉलेज सखवनिया में छात्रों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यह अमृत कलश गांव से होकर ब्लॉक व जिला पर एकत्रित होकर प्रदेश और फिर देश की राजधानी दिल्ली तक जाएगी,जहां अमृत वाटिका का निर्माण प्रस्तावित है ।
इस कलश यात्रा ने शहीदों को याद करने का मौका दिया है इसी क्रम में अहिरौली राजा में भी मेरा माटी मेरा देश के कार्यक्रम का आयोजन किया गया सभा का संचालन नवनाथ दुबे ने किया, विधायक का स्वागत जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला, बलवंत कुमार सिंह, अमर बहादुर , मंडल अध्यक्ष शिवमोहन प्रसाद, रामायण कुशवाहा , अनिल प्रताप राव , कार्यकर्ता विनोद गिरी मनीष यादव, विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रताप सिंह, रामचंद्र कुशवाहा संजीव गुप्ता भाजयुमो मंडलमंत्री, गौरव मिश्रा, राज मंगल मद्धेशिया, प्रिय रंजन,शशि भूषण मिश्र, वीरेंद्र कुशवाहा पूर्व प्रधान संजय सिंह, शैलेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…