कसया/कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र के गांव नकहनी में अतिप्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे सतचणडी महा यज्ञ के पांचवें दिन रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में शनिवार की रात खरदूषण वध, सीताहरण का मंचन देख दर्शक भावविभोर हुए। पंडाल में महिला दर्शकों की भीड़ नजर आई।
रामलीला मण्डली के कलाकारों द्वारा सूपर्णखा नासिका छेदन से रामलीला मंचन की शुरुआत हुई। इसके बाद खरदूषण वध, सीता हरण व बालि वध का आकर्षक मंचन कर कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोने का मृग देख सीता जी ने उसे पाने की जिद की। भगवान राम ने मृग का पीछा किया और भगवान राम को माया रूपी मृग काफी दूर जंगलों की ओर ले गया। हाय राम-हाय राम की गुहार सुन सीता जी ब्याकुल हो गईं। कहा कि मेरे राम संकट में हैं। उनकी मदद के लिए लक्ष्मण को भेजा। जाते समय उन्होंने कुटी के चारो ओर धनुष से रेखा खींच दी और मां सीता से उसके पार न जाने को कहा लक्ष्मण के जाते ही रावण ब्राह्मण वेश में पहुंचा और भिक्षा के बहाने उनका हरण कर लिया। राम व लक्ष्मण सीता की खोज में वन-वन भटकते व विलाप करते किष्किंधा पर्वत पहुंचे। रामलीला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव व अंजुम इंटर कालेज के प्रबंधक शमसाद खान ने फीता काट कर शुभारंभ किया और वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने कहा कि हम सभी को रामलीला का मंचन देख कर उसके अच्छाइयों को अपने आप में उतारने की जरूरत है.
इस दौरान एडवोकेट आनन्द राय पूर्व प्रधान जितेंद्र राय घनश्याम राय पिंटू बाबू ग्राम प्रधान ज्वाहर मदेशिया डिम्पल पांडेय प्रशान्त किशोर यादव नन्हे राय शैलेश राय दीनानाथ राय बुलेना राय बिंधा राय रामकिशुन आदि मौजूद रहे
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…