News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: राष्ट्रीय कृमि दिवस कार्यक्रम को लेकर किया गया जागरूक, दी गयी दवा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 9, 2023  |  6:52 PM

549 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: राष्ट्रीय कृमि दिवस कार्यक्रम को लेकर किया गया जागरूक, दी गयी दवा

कसया/कुशीनगर। राष्ट्रीय कृमि दिवस कार्यक्रम की सफलता को लेकर मिशन निदेशक लखनऊ किशोर स्वास्थ्य/एनडीडी 2022 – 2023 और मुख्य चिकितसाधिकारी डॉ सुरेश पटारिया कुशीनगर के निर्देश पर सीएचसी कसया द्वारा नगर के निरंकारी इंटर कालेज में जागरूकता कैम्प के माध्यम से किशोरों को कृमि रोग से बचाव के लिए दवा दी गयी।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

शासन के निर्देश के क्रम में सीएचसी क्षेत्र के विद्यालयों के 10 हजार किशोर/किशोरियों को एल्बेंडाजोल व जानकारी के लिए पर्चे 16 फरवरी तक दिए जाएंगे। इसी क्रम में अधीक्षक डॉ मार्कण्डेय चतुर्वेदी, डॉ एसके सिंह, डॉ आशुतोष पाण्डेय, डॉ साबित्री सिंह, स्टाफ वीरेंद्र शर्मा, मीरा, फिजियो थैरेपिस्ट अमजद अली आदि ने निरंकारी विद्यालय के बच्चों को कृमि से बचाव के लिए जागरूक किया। डॉ एसके सिंह ने कृमि दिवस पखवारा के महत्व को बताते हुए कृमि रोग के लक्षण, बचाव की जानकारी दी। बताया कि उल्टी होना, पेट में दर्द, मल द्वार में खुजली, चेहरे पर सपाट, भूख न लगना मुख्य लक्षण है। जिन किशोरों के मल द्वार से सफेद सफेद छोटी छोटी कीड़ी निकलता है। वे एल्बेंडा जोल की गोली लें और छः माह बाद कीड़ी की दवा अवश्य लें। बासी या खुले दुकानों के खाद्य न खाएं। अभियान के तहत विद्यालयों को पर्चे व जानकारी फार्म भरे जा रहे हैं। जिसमें विद्यालय का विवरण, संख्या आदि भरकर विभाग द्वारा पीडीएफ के माध्यम से जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भेजी जानी है। इस दौरान प्रधानाचार्य अवधेश चौरसिया, मनोज कुमार चौरसिया, धीरेंद्र त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव, नासिर सिद्दकी, नाजिर अंसारी, राधा जायसवाल, बबिता सिंह, प्रभाकर सिंह उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking