कसया/कुशीनगरl नगर के कसया -देवरिया मार्ग सहित लीला गेलेक्सी होटल के प्रांगण में शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक शाखा कसया के कर्मचारियों द्वारा पचास फलदार व सागौन, महोगनी आदि के पौधे लगाये गये l इस दौरान लोगो को पर्यावरण सुरक्षा हेतु पौधरोपण करने के लिए जागरूक किया गयाl
इस मौके पर पौधा रोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलिराम राव ने कहा कि हमारा प्रयास रहता है कि हर वर्ष बरसात में हजारों पौधे लगा कर हरियाली पर बल दिया जायl उन्होंने बताया कि पचास पौधे फलदार सहित सागौन व महोगनी आदि के भी पौधा लगाऐ गएतथा इसके संरक्षण के लिए जरूरी सुझाव दिया गयाl कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त बैंक शाखा प्रबंधक प्रमोद सिंह ने कहा कि हम सभी लोगों का दायित्व बनता है कि हरियाली व पर्यावरण सुरक्षा के लिए हम सभी लोग कम से कम दस पौधे लगा कर हरियाली पर बल दे, ताकि धरती से हरियाली कम न हो l सत्य प्रकाश राव ने कहा कि पौधे मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैl
इस दौरान भाजपा नेता व शिक्षक रिपू सिंह,प्रधान डिम्पल पांडेय,समाज सेवी ज्ञानी जयसवाल,किशोर कुमार निषाद,मनोज प्रजापति,मनीष कुमार, विवेक श्रीवास्तव,गौरव श्रीवास्तव,मुरली मद्धेशिया, आशुतोष कुमार, आनन्द कुमार,छोटे बाबू अनिल कुमार, इबरार आदि मौजूद रहेl
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…