कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर अन्तर्गत वार्ड संख्या 20 शहीद भगत सिंह नगर (रामनगर) निवासी टूरिस्ट गाइड मनोज कुमार प्रजापति को बुद्धिस्ट सर्किट ट्रेवलस के 5 वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में लार्ड बुद्धा पीस अवार्ड – 2022 व कुशीनगर पर्यटक मित्र अवार्ड -2022 सम्मानित किया गया है।
कोलकाता में 9 से 11 दिसंबर तक भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय एवम असोसिएशन ऑफ बुद्धा टूर ऑपरेटर द्वारा आयोजित बुद्धिस्ट सर्किट ट्रेवलस के 5 वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मान के क्रम में टूरिस्ट गाइड मनोज कुमार प्रजापति को लार्ड बुद्धा पीस अवार्ड – 2022 व कुशीनगर पर्यटक मित्र अवार्ड -2022 अवार्ड नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के मित्र राज सचदेवा ने मंच पर अपने हाथों से दिया। श्री मनोज को अवार्ड मिलने पर ओमप्रकाश कुशवाहा, विनोद जायसवाल, आमोद कुमार सिंह, पीएन सिंह सहित टूर व्यवसाय से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त किया है।
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…