News Addaa WhatsApp Group

कसया: संदिग्ध परिस्थितियों मे विवाहिता की मौत, 14 महीने पहले हुई थी शादी

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 17, 2024  |  3:04 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: संदिग्ध परिस्थितियों मे विवाहिता की मौत, 14 महीने पहले हुई थी शादी
  • फंदे के सहारे कुण्डी से लटका मिला महिला का शव, पुलिस जाँच मे जुटी

कसया। संदिग्ध परिस्थितियों मे 25 वर्षीय महिला की मौत गयी।महिला का शव फंदे के सहारे कुण्डी से लटका मिला।पिछले वर्ष ही शादी हुई थी। मिली जानकारी के मुताबिक कसया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मैनपुर रजवाबर कुशवाहा टोला में एक नवविवाहिता की संदिग्धावस्था में फांसी लगने से मौत हो गई। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आज की हॉट खबर- लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान...

मिली जानकारी के अनुसार देवरिया जिला के ग्राम पकहा निवासी लड़की के पिता नथुनी कुशवाहा ने बताया कि सुबह हमारे लडके के मोबाइल पर किसी ने फोन कर बताया कि आपकी बहन की संदिग्धावस्था में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही हमलोग रजवाबर पहुंचे और देखा कि मेरी बेटी फंदे पर लटकी हुई है जिसपर हम लोगो ने डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दिये। जानकारी देने के करीब 2 घंटे दो घंटे बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची । लड़कि के पिता ने बताया कि हमने अपनी बेटी दुर्गा कुशवाहा कि शादी 14 फरवरी 2023 को बबलू कुशवाहा पुत्र सत्यनारायण कुशवाहा निवासी ग्रामसभा मैनपुर रजवाबर कुशवाहा टोला मे किया था। शादी के बाद से ही हमारी लड़की को दहेज के लिए सास ससुर जेठ जेठानी द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। जिसकी सूचना हमारी लड़की फोन से देती रहती थी । हमलोग बीच-बीच मे आकर सुलह समझौता भी परिवार वालों से करा दिया करते थे । नथुनी ने बताया कि शादी के बाद से ही बबलू हमारी बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। घटना स्थल का निरिक्षण फोरेंसिक टीम ने भी किया।

घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह, नायब तहसीलदार शैलेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी गिरजेश उपाध्याय, एस आई सभाजीत सिंह ने घटना स्थल का गहन निरीक्षण किया । इस दौरान हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह, हल्का लेखपाल सुनील कुशवाहा व महिला कांस्टेबल आदि उपस्थित रहे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने पंचनामा बनवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सीओ कसया कुंदन सिंह ने बताया की तहरीर मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट जानकारी हो पाएगी। पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है।

14 महीने पहले हुई थी शादी

24 फरवरी 2023 को दुर्गा देवी का विवाह बबलू कुशवाहा से हुआ था। भाई जितेंद्र कुशवाहा ने आरोप लगाया की बहन को जानते मानते नहीं थे। दहेज के लिए मारते पीटते थे। रोज गाली गलौज करते थे। बाइक के लिए बराबर धमकाते थे। उसका पति बबलू कुशवाहा कहते थे कि मेरे मन से शादी नहीं हुआ है। मृतक का पति उड़ीसा में रहता हैं। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है। पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

संबंधित खबरें
खड्डा: सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
खड्डा: सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना प्राथमिकता -मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव…

शैलेश गुप्ता को बसपा ने किया जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त,स्वागत
शैलेश गुप्ता को बसपा ने किया जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त,स्वागत

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के एक निजी मैरेज हॉल में बसपा सुप्रीमो मायावती…

पांच वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा ने किया दरिंदगी,पुलिस का दावा शीघ्र होगा गिरफ्तारी
पांच वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा ने किया दरिंदगी,पुलिस का दावा शीघ्र होगा गिरफ्तारी

कुशीनगर । सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के…

लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर
लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर

कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking