News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं की बैठक हुईं सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 15, 2023  |  10:22 AM

120 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं की बैठक हुईं सम्पन्न
  • गंगा निर्मल एवं अविरल रहे हम सबका दायित्व -सुरेश प्रसाद गुप्त

कसया/कुशीनगर। माँ गंगा सहित अन्य सभी नदियों एवं सभी जलस्रोतों के निर्मलता एवं अविरलता के लिए समर्पित अखिल भारतीय संगठन गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को देर शाम श्रीराम जानकी मन्दिर मठ में हृदयानन्द तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई|कार्यक्रम का प्रारम्भ गंगा गीत ” यह कल कल छल छल बहती, क्या कहती गंगा धारा, युग युग से बहता आता, यह पुण्य प्रवाह हमारा के सामूहिक गान से हुआ|

आपके लिए और..- जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी...

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुरेश प्रसाद गुप्त ने कहा कि भारतीय संस्कृति माँ गंगा सहित अन्य नदियों के अमृतमय सिंचन एवं पवित्र तटों पर विकसित हुई है| गंगा सहित अन्य पवित्र नदियाँ भारत की आध्यात्मिक ज्ञान एवं भौतिक उन्नति का मूलाधार है| पवित्र नदियों के तट पर जहाँ ऋषि मुनि आध्यात्मिक उन्नति में लगे हैं वहीं नदियाँ करोड़ो लोगों की आजिविका का साधन भी है|अत: गंगा निर्मल एवं अविरल रहे हम सबका दायित्व है| जिला संयोजक शिवानन्द धर दूबे ने कहा कि गंगा मैया की आशीर्वाद से 8 वर्ष पूर्व इस संगठन की स्थापना की गयी| कार्य को सुचारू रूप से सम्पन्न करने के लिए इसके 15 आयाम बनाये गये हैं| सरकार का भी इस दिशा में भरपूर सहयोग मिल रहा है| डा. हरिओम मिश्र ने कहा कि जल ही जीवन है| सम्यक जीवन शैली न होने के कारण प्रदूषण सम्बन्धी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं|संचालन एवं आभार उमेश कुमार गुप्त ने व्यक्त किया| महन्थ त्रिभुवन शरण दास का आशीर्वाद प्राप्त हुआ| पुजारी देव नारायण शरण, मदनमोहन अग्रहरि, राजन जायसवाल, सुनील कुमार उपस्थित रहे|

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…

हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking